हिन्दुस्तान जिंक, जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
By Goapl Gupta ·
30 Jan 2026 ·
25 views
हिन्दुस्तान जिंक, जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान जिंक, जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा अनुष्का विधि महाविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सड़क नियमों, सुरक्षित चलन और जीवन रक्षा के महत्व के प्रति समझ पैदा करना है।
कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक, जिंक स्मेल्टर देबारी से आये प्रतिनिधियों ने ट्रैफिक नियमों, हेलमेट के उपयोग, सीट बेल्ट पहनने और निर्धारित गति सीमा के पालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के सरल तरीकों और जिम्मेदार व्यवहार के बारे में जागरूकता संदेश भी दिए।
हिंदुस्तान जिंक, जिंक स्मेल्टर देबारी के प्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने के साथ-साथ जीवन की रक्षा का एक सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित रोड़ व्यवहार अपनाएँ और इसे अपने परिवार तथा समुदाय तक पहुँचाएँ, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न इंटरैक्टिव सेशन, प्रश्न-उत्तर सत्र और सुरक्षा के प्रति जागरूकता की गतिविधियों में भाग लिया।
अनुष्का ग्रुप द्वारा पधारे हुए सभी हिंदुस्तान जिंक, जिंक स्मेल्टर देबारी के प्रतिनिधियों का संस्थान के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा ने उपरणा पहनकर स्वागत किया एवं छात्र-छात्राओं को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार ज्ञापित किया।