ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न:संत शिरोमणि रविदास जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 10 views
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न:संत शिरोमणि रविदास जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर शहर एवं देहात की संयुक्त बैठक आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग प्रभारी आदरणीय भजन लाल रोलन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भव्य स्तर पर मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी को पूर्व संध्या पर दीपोत्सव तथा 1 फरवरी को जन्मोत्सव आयोजित किया जाएगा।
शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक संजय चंदेल मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची एवं देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरणमल खटीक ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद चौहान, रमेश जिंगर ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के शहर जिला महामंत्री रोशन वसीटा द्वारा किया गया।
बैठक में मोर्चा के जिला मंत्री उमाशंकर परमार कंवर निमावत अशोक नक्वाल जितेंद्र निमावत नानालाल मोची भंवरलाल आर्य एडवोकेट रामलाल मेघवाल एडवोकेट मांगीलाल खटीक पम्मी खटीक पार्षद आरती वसीटा एडवोकेट भागीरथ रेगर जिला पदाधिकारी महेश पंडित मंडल अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल दीनदयाल उपाध्याय मंडल महामंत्री योगेश कोटिया सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया गया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube