ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कुम्भा बस्ती का हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को घूमर गार्डन में

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 10 views
कुम्भा बस्ती का हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को घूमर गार्डन में

उदयपुर। कुम्भा बस्ती में 1 फरवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्वेश्य से कुम्भा बस्ती की महत्वपूर्ण बैठक विनायक पार्क में रखी गई।
बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, जनसंपर्क, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं ओर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।
समिति मार्गदर्शक देवकिशन मेनारिया, अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक उमेश जोशी ने बताया कि सम्मेलन में पूज्य संत श्री प्रियांशु जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। सम्मेलन के अवसर पर शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली जाएगी साथ ही हिंदू सांस्कृतिक प्रतीकों और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत झांकियां सजाई जाएगी एवं महाप्रसादी भी होगी। समाज स्तर पर जनसंपर्क के लिए बस्तीशः टोलियों का गठन किया गया हैं। रैली के संयोजक शैलेश पंवार, राजेंद्र सिंह राव, गौतम लोहार, मनीष भाटी, मोहित पानेरी आदि ने संभाला।
बैठक में ललित सेन, बजरंग लाल, सत्यनारायण, बालकिशन, छोगालाल जाट, अंजना श्रीमाली, पायल जोशी, संजू मेनारिया, प्रीति भार्गव, प्रीति भाटी, देवकिशन मेनारिया, राजकुमार शर्मा, अरविंद जारोली, दलपत कुम्भट ,लकी भार्गव, सुरेश शर्मा, अशोक लोहार, देवकिशन, हजारीलाल राजक, शांतिलाल लखारा आदि उपस्थित थे ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube