ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

तक्ष व्यास ने कांगो वादन की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति कर पुरस्कार जीता

By Goapl Gupta · 29 Jan 2026 · 37 views
तक्ष व्यास ने कांगो वादन की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति कर पुरस्कार जीता

उदयपुर। अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में विगत दिवस माघ उत्सव एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रभावशाली कोंगो वादन कर तक्ष व्यास ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार वंश राज सिंह राठौड़ को दिया गया। निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संगीत छात्र-छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की अद्भुत प्रस्तुतियां तबला वादन ,गायन, वायलिन, गिटार की प्रस्तुति से उल्लासित किया। मुख्य अतिथि समाज सेवक खुशवंत जैन थे।
कार्यक्रम में वृती जैन, मनस्वी सोनी, निकिता शर्मा, तीर्थ व्यास, नितिन लौहार,हर्ष सोनी, कृतिका खमेसरा, अंकित चौधरी ने गिटार, हारमोनियम की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य एवं शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ महेंद्र कुमार वर्मा ने सभी का स्वागत किया। पवन कुमार मेहता ने कभी राम बनके कभी श्याम बनके भजन और गुण जैन ने भज हरे कृष्ण जप हरे कृष्ण भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम में भक्ति रस का संचार किया। हरिहर दाधीच ,रिद्यांश जैन, मनाली पुरबिया व संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से आनंदित किया। कोरियोग्राफर निकिता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। समापन राष्ट्रगान से हुआ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube