ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सर्व किन्नर समाज द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस शिव शंकर सैनी उर्फ तनिष्का, बनी जयपुर शहर के पांच थानों में मामला दर्ज होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं किन्नर समाज के विरुद्ध भड़काऊ बयान बाजी करने पर रोष व्याप्त पुलिस प्रशासन द्वारा तीन दिवस में कार्रवाई

By Goapl Gupta · 28 Jan 2026 · 65 views
जयपुर

आज बुधवार को सर्व किन्नर समाज द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हाल ही में शिव शंकर सैनी उर्फ तनीषा द्वारा दिए गए विवादित बयानों को लेकर समाज की गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई प्रेस वार्ता में बताया गया कि शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनीषा में हिमांगी सखी और कुछ और सामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मीडिया में सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू मुस्लिम संप्रदाय को लेकर भड़काऊ बयान बाजी की जिससे सर्व किन्नर समाज की छवि को ठेस पहुंची है और समाज में वेमनस्य फैलने का खतरा उत्पन्न हुआ है प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी स्पष्ट किया गया कि तनीषा द्वारा किन्नर समाज के नाम पर किन्नर जिहाद जैसे शब्दों का प्रयोग कर पूरे समाज पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया गया है जो पूरी तरह निंदनीय है
अगर पुलिस प्रशासन द्वारा तीन दिन के अंदर इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो किन्नर समाज विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी | सर्व किन्नर समाज का इस तरह की किसी भी गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है प्रेस वार्ता में यह जानकारी भी दी गई की शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनीषा ने मार्च 2023 में लिंग परिवर्तन कराया है जिससे संबंधित दस्तावेज प्रमाण पत्र एफिडेविट एवं वीडियो साक्ष्य प्रेस के समक्ष प्रस्तुत किए गए
सर्व किन्नर समाज की स्पष्ट मांग है कि इस प्रकार के सांप्रदायिक बयान बाजी पर रोक लगे क्योंकि इससे समाज में तनाव और अशांति फैलने की आशंका बनी रहती है

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube