ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

चामुंडा माताजी मन्दिर के स्वागत द्वार का हुआ लोकार्पण

By Goapl Gupta · 28 Jan 2026 · 18 views
चामुंडा माताजी मन्दिर के स्वागत द्वार का हुआ लोकार्पण

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर जिले के कोल्यारी गांव में ऐतिहासिक मंदिर चामुंडा माताजी के भव्य स्वागत द्वार का लोकार्पण किया गया। मेवाड़ जन शक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि जीवतराम टोकरियां व उनके पुत्र नरेश टोकरिया के सहयोग से निर्मित नेशनल हाईवे 58 ई पर स्थित ऐतिहासिक मंदिर चामुंडा माताजी के भव्य स्वागत द्वार का लोकार्पण भाजपा जिला मंत्री संजय मेहता ,वरिष्ठ भाजपा नेता व मण्डल प्रतिनिधि भोपाल सिंह शक्तावत के मुख्य आतिथ्य व माकडा देव धाम के संत ब्रह्मचारी गुलाब दास महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फलासिया भाजपा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत,जिला परिषद सदस्य धुलाराम भगोरा,जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह राणावत,युवा नेता लोकेंद्र सिंह शक्तावत प्रकाश टोकरिया ,गोपाल लोहार के साथ टोकरियां परिवार सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य पुजारी राजेन्द्र शर्मा ने महाआरती की व पूजन करवाकर रिबन खोलकर अनावरण करवाया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube