ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एमएमवीएम ने "आत्मनिर्भर भारत थीम पर मनाया गणतंत्र दिवस

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 33 views
एमएमवीएम ने "आत्मनिर्भर भारत थीम पर मनाया गणतंत्र दिवस



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस का पर्व "आत्मनिर्भर भारत थीम पर उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति गीत, नृत्य और कविता पाठ के कार्यक्रम हुए।
मुख्य अतिथि 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी उदयपुर के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर शकील अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
शुरुआत में स्वागत उद्बोधन प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने दिया। विद्यार्थियों ने संगीत वाद्ययंत्रों के साथ मेरा मुल्क मेरा देश गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की गाथा कहने वाले गीत, कविता पाठ और उद्बोधन प्रस्तुत किए। आत्मनिर्भर भारत विषय पर एकांकी की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर देश प्रेम की भावना विकसित करने को कहा। समारोह का समापन वंदे मातरम राष्ट्रगीत से हुआ। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत विद्यालय बैंड द्वारा सुमधुर ध्वनि से किया गया ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube