ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 19 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के सचिव श्री आशकरण शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉ. नरेश कुमार वर्मा के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। परेड का नेतृत्व अंडर ऑफिसर अजय राज सिंह ने किया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं रेंजर-रोवर्स द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर सचिव श्री आशकरण शर्मा ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्वार्टर मास्टर छवि ने किया। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नरेश कुमार वर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। एनसीसी सॉन्ग के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा सभी को मिठाई का वितरण किया गया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube