ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विवाहोपरांत "सर्व समाज सामुहिक विवाह समिति" की समीक्षा बैठक*

By Goapl Gupta · 25 Jan 2026 · 13 views
*विवाहोपरांत "सर्व समाज सामुहिक विवाह समिति" की समीक्षा बैठक*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज।
समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामूहिक विवाह समिति" द्वारा बसंत पंचमी को आयोजित सामूहिक विवाह पश्चात रविवार को आदि गौड़ समाज भवन में तपस्वी संत डॉ एच आर पालीवाल के निर्देशन व समिति अध्यक्ष महर्षि सारस्वत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संत पालीवाल ने सामूहिक विवाह के सानन्द सम्पन्न होने पर सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
महर्षि सारस्वत ने विवाह में आई कुछ समस्याओं पर विचार व्यक्त करते हुए समस्त उपस्थित पदाधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए ताकि अगले सामूहिक विवाह में उन कमियों को दूर कर विवाह आयोजन को और भी आनंददायक बनाया जा सके। इस हेतु संभागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश नंदवाना ने सुझाव दिया कि सम्पूर्ण विवाह स्थल पर आयोजन दिवस के दिन सीसीटीवी लगाए जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पर नजर रखी जा सके। खुली चर्चा द्वारा अन्य पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए गए जिन्हें आगामी सामूहिक विवाह समारोह में अमल में लाया जाएगा। बैठक में महिला अध्यक्ष पूर्णिमा व्यास, युवा अध्यक्ष प्रवीण व्यास, मंत्री प्रकाश भावसार, उपाध्यक्ष हीराभाई ,राम नकवाल , हेमन्त शर्मा, अर्जुन ,अनुप भम्मबानी महेश सोनी , हर्ष सारस्वत एवं अन्य पदाधिकारी मौजुद रहें बैठक में समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु शंकर पालीवाल के ख़राब स्वास्थ्य के चलते उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube