ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वंदे मातरम् के 150 गौरवपूर्ण वर्ष पर पुलिस द्वारा भव्य बैंड वादन

By Goapl Gupta · 24 Jan 2026 · 26 views
वंदे मातरम् के 150 गौरवपूर्ण वर्ष पर पुलिस द्वारा भव्य बैंड वादन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में द्वितीय चरण के कार्यक्रमों में उदयपुर पुलिस 19-26 जनवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमें सामूहिक गायन व पुलिस बैंड द्वारा वंदे मातरम, राष्ट्रगान एवं अन्य राष्ट्र भक्ति गानों का वादन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शाम 05.30 पीएम पर पुलिस बैंड द्वारा सहेलियों की बाडी में वंदे मातरम, राष्ट्रगान एवं अन्य राष्ट्र भक्ति गानों का वादन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रेरित करना, युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और वंदे मातरम के 150 वर्षों का सम्मान करना है।
राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस बैंड के द्वितीय चरण के आगामी कार्यक्रम जगदीश चौक, दूध तलाई, फतहसागर की पाल पर क्रमशः 25 और 26 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube