ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पूरे विधि विधान के साथ किया गया विद्यारंभ संस्कार।

By Goapl Gupta · 23 Jan 2026 · 31 views
पूरे विधि विधान के साथ किया गया विद्यारंभ संस्कार।

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय बदनोर हवेली उदयपुर में माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर हवन कर सुख समृद्धि की कामना की गई साथ ही विद्यालय प्रांगण से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्रीनाथ जी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें माता बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया l कलश यात्रा विद्यालय प्रांगण से काला गोखड़ा, सोना सहरी, दाता भेरू कुम्हारवाड़ा, गौड़ चोक,हनुमान चोक , खेरादीवाड़ा, श्रीनाथ मार्ग होते हुए श्रीनाथ जी मंदिर तक पहुची जहाँ भगवान श्री नाथ जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया ।
हवन में प्रधानाचार्य माधवी आमेटा, ललित बारोलिया,शीतल रावत, सलोनी,नेहा,आरती, प्रियंका , दिव्या, हेमलता, आदि सभी आचार्य दीदी, विद्यार्थियो और अभिभावकों ने आहुतिया दी। इस अवसर पर विद्यालय समिति अध्यक्ष नाहर सिंह भी उपस्थित थे।
इस हवन के दौरान नये प्रवेश हेतु भैया-बहनो का विद्यारम्भ संस्कार किया गया। नये बालको को तिलक, मोली बाँधकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय में इस अवसर पर सेवानिधि की राशि भी भैया - बहिन द्वारा एकत्रित की जो सेवा कार्य के लिए भेजी जाएगी। प्रत्येक भैया-बहन ने मां सरस्वती के समक्ष अपनी राशि का समर्पण किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube