ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एनएसएस सात दिवसीय शिविर का समापन*

By Goapl Gupta · 23 Jan 2026 · 33 views
*एनएसएस सात दिवसीय शिविर का समापन*
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा जयपुर में आज दिनांक 23.1.2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह की शुरुआत प्राचार्या डॉ शिप्रा वर्मा द्वारा द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष पर माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से की गई। तत्पश्चात राज्य स्तरीय मेगा पीटीएम और निपुण मेला का लाइव प्रसारण किया गया
जिसे उपस्थित स्वयंसेवकों, महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा लाइव प्रसारण को देखा। समापन दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली के माध्यम से देश भक्ति एवं सामाजिक संदेश दिए गए। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने सात दिनों के अपने अनुभवों को साझा किया। शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, वाद-विवाद और श्रमदान गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया। डॉ प्रीतम राज, डॉ प्रकाश चंद ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर विषय में अपने विचार व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ शिप्रा वर्मा द्वारा भी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के लम्बे अनुभवों को साझा कर प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने वालों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube