ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित

By Goapl Gupta · 23 Jan 2026 · 13 views
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना
उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित

उदयपुर। निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत राज्य एवं जिला स्तर पर पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
उपनिदेशक महिला अधिकारिता संजय शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार व्यक्तिगत एवं संस्थागत श्रेणियों में विभिन्न वर्गों को दिए जाएंगे। इनमें दानदाता/सीएसआर, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मी-साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका साथ ही उड़ान योजना के अंतर्गत माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था तथा सेनेटरी नैपकिन उत्पादन में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (एस.एच.जी.) शामिल हैं।
राज्य स्तर पर आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति/संस्था अपना आवेदन ई-मेल pssyawards@gmail.com पर 5 फरवरी को सायं 5 बजे तक प्रेषित कर सकते हैं। वहीं, जिला स्तर के लिए आवेदन कार्यालय उपनिदेशक, महिला अधिकारिता, उदयपुर में 5 फरवरी को सायं 5 बजे तक जमा कराना होगा। आवेदन प्रपत्र एवं विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube