ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By Goapl Gupta · 22 Jan 2026 · 146 views
*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में आज दिनांक 22.01.2026 को की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के छठे दिन बिजली करंट से बचाव के तरीके एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता का विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मनु शंकर शर्मा ने आँखों की देखभाल, सामान्य नेत्र रोगों, स्क्रीन के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव तथा समय-समय पर नेत्र परीक्षण की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आंखों की देखभाल हेतु 20-20 रूल तथा नेत्रदान का जीवन में महत्व मायोपिया की समस्या आंखों की एलर्जी कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के बारे में विस्तृत से बताया ।इसके साथ ही बिजली के करंट से बचाव के तरीकों पर श्री विनोद शर्मा, सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता द्वारा व्याख्यान दिया गया। उन्होंने घरेलू एवं सार्वजनिक स्थानों पर बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षित विद्युत उपकरणों के उपयोग तथा आपात स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटना में मुआवजा कैसे प्राप्त करें उसकी प्रक्रिया भी समझाया। बचाव के तरीकों में डंडा ,पेपर, कपड़ा एवं चमड़े के उपयोग से किस प्रकार विद्युत करंट से बचाया जा सकता है को समझाया।सीपीआर विधि को भी विस्तृत से समझाया। बिजली के करंट से झुलसने वाले व्यक्ति का प्राथमिक उपचार में नीली स्याही एवं बरनोल का उपयोग की हिदायत दी।
NSS कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती बिन्नी साहू ने अतिथियों का धन्यवाद का ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। शिविर के अंतिम सत्र में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं के अंतर्गत एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube