ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

यस फाउंडेशन की अध्यक्ष गरिमा दत्त का गोगुंदा व सायरा ब्लॉक में एकदिवसीय दौरा

By Goapl Gupta · 22 Jan 2026 · 99 views
यस फाउंडेशन की अध्यक्ष गरिमा दत्त का गोगुंदा व सायरा ब्लॉक में एकदिवसीय दौरा



गोगुंदा/सायरा ब्लॉक यस फाउंडेशन की अध्यक्ष गरिमा दत्त ने YF–WOTR वसुंधरा ग्राम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गोगुंदा एवं सायरा ब्लॉक का एकदिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चुंडावतों का घुड़ा गांव में स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर (BRC) यूनिट का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं से उत्पादन, प्रसंस्करण एवं वितरण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
अपने भ्रमण के क्रम में गरिमा दत्त ने सोलर इरिगेशन पंप, वेल रीजुवनेशन, क्लाइमेट रेज़िलिएंट एग्रीकल्चर प्लॉट, कमर्शियल वेजिटेबल प्लॉट तथा मल्टीलेयर प्लॉट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभार्थियों से संवाद कर परियोजना के सामाजिक, आर्थिक एवं आजीविका पर पड़े प्रभावों की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात ओडो का घुड़ा गांव में मोरवल, सूरजगढ़, नालोदर एवं मोड़वा गांवों की विलेज डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्षों एवं सचिवों से बैठक कर परियोजना के सकारात्मक एवं चुनौतिपूर्ण अनुभवों पर फीडबैक लिया, ताकि भविष्य में कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस अवसर पर वाटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट (WOTR) से डायरेक्टर संदीप जाधव, स्टेट मैनेजर राजेश शर्मा, रीजनल मैनेजर अखिलेश पांडे, प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान प्रकाश, एग्रीकल्चर ऑफिसर गिरिश केसवानी, टेक्निकल ऑफिसर अंशुल सिंह, MIS असिस्टेंट नारायणी शर्मा सहित फील्ड स्टाफ गणेश लाल गायरी एवं तुलसी राम उपस्थित रहे।
दौरे के अंत में श्रीमती गरिमा दत्त ने ग्राम विकास गतिविधियों की सराहना करते हुए समुदाय की सक्रिय भागीदारी को कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख आधार बताया और भविष्य में भी इसी तरह समन्वित प्रयासों से सतत विकास को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube