ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज संस्थापक दिवस मनाया गया

By Goapl Gupta · 21 Jan 2026 · 32 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में आज संस्थापक दिवस मनाया गया। संस्थापक दिवस समारोह के अंतर्गत पुष्पांजलि एवं भजनांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्री आशकरण शर्मा, प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत, श्री नथमल तोदी बी एड महाविद्यालय प्राचार्या डॉ बीनू शेखावत, प्रबन्ध समिति सदस्य श्रीराम जी शर्मा, श्री सुरेश मिश्रा द्वारा संस्थापक श्रद्धेय स्वर्गीय श्री भगवानदास जी तोदी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ।
इस अवसर पर सचिव महोदया श्रीमती सुनीता शर्मा, प्राचार्य महोदया श्रीमती ममता तंवर,श्री रघुनाथ अस्पताल के व्यवस्थापक श्री रघुनंदन पारीक,श्री देवकीनन्दन पारीक,श्री श्यामसुन्दर शर्मा,श्री संदीप जोशी सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी स्वर्गीय श्री भगवानदास तोदी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।महाविद्यालय के पुरातन छात्र श्री पुष्पेन्द्र शर्मा व श्री विकास सैनी के साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों दिव्या व्यास,नितिन जांगिङ, निखित,तनिशा,गौरव,सिमरन आदि ने भी भजनों के माध्यम से भजनांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ सदस्य, एनसीसी कैडेट्स,एनएसएस स्वंयसेवक, रेंजर -रोवर्स तथा अन्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ आनंद शर्मा द्वारा किया गया ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube