ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विधिक सेवा शिविर का आयोजन

By Goapl Gupta · 21 Jan 2026 · 21 views
विधिक सेवा शिविर का आयोजन
श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला,सीकर मे प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि मदनलाल वर्मा के आतिथ्य मे विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सरस्वती दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पण से किया गया। वार्ताकार निदेशक अभियोजन नीमकाथाना कौशल सिंह राठौड ने बताया कि भारत मे जुलाई 24 से भारतीय न्याय व्यवस्था मे आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। भारत मे511 धाराओं के स्थान पर 354 धाराएं कर दी गई। प्राथमिक सूचना रिपोर्ट मोबाइल फोन व ईमेल से दर्ज करवाई जा सकती है। तीन दिन बाद तक उसकी लिखित सूचना थाने मे दी जा सकती है ।व्यक्ति को समाज मे सुरक्षित रहने के लिए स्वयं को सजग व सावधान रहना होगा।व्यक्ति सजग व सावधान होगा तो किसी हिम्मत नही होगी कि आपके साथ अन्याय करे।अन्याय होता है तो शिकायत करनी होगी।शिकायत का निवारण प्यार, मुलाकात से करे फिर भी समाधान ना हो तो शिकायत करे। शिकायत दबाए नही वरना अन्याय करने वाले का ओर मनोबल बढेगा।
समय पर उचित जबाव दे। राठौर साहब ने भारतीय विभिन्न धाराओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए जानकारी दी। इस अवसर पर बसंती लाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सैनी ने किया। अशोक कुमार नरवाल,किशोर सैनी कैलाश चन्द पालीवाल राजेन्द्र गुर्जर, आशा यादव, माया शंकर ,अम्बिका,किरण,राम प्रकाश कटारिया,सुप्यार, पुष्पेन्द्र बाजिया,आदि आदि उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube