ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कैलाशपुरी में निकली भव्य शोभायात्रा, 101 कलशों के साथ महिलाओं ने किया मंगल प्रस्थान

By Goapl Gupta · 21 Jan 2026 · 30 views
कैलाशपुरी में निकली भव्य शोभायात्रा, 101 कलशों के साथ महिलाओं ने किया मंगल प्रस्थान

- प्रजापत समाज की कुलदेवी भक्त शिरोमणी माँ श्री यादे की जयंती श्रद्धा व उल्लास से मनाई

उदयपुर। प्रजापत समाज की कुलदेवी भक्त शिरोमणी माँ श्री यादे की जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेवाड़ा प्रजापत समाज संस्थान, कैलाशपुरी (उदयपुर) के तत्वावधान में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोग गाँव-गाँव से कैलाशपुरी पहुँचे, जिनमें महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

समाज के अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत ने बताया की जयंती समारोह के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने 101 कलश लेकर सरोवर से माँ श्री यादे के मंदिर तक मंगल प्रस्थान किया। शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात माँ श्री यादे की महाआरती की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माँ से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मेवाड़ा प्रजापत समाज संस्थान कैलाशपुरी उदयपुर के संरक्षक बंशीलाल, अध्यक्ष प्रकाश, सचिव कैलाश, महामंत्री रामलाल एवं कोषाध्यक्ष राजेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं युवा इकाई से युवा अध्यक्ष धीरज, युवा महामंत्री विष्णु, अशोक, पिंकेश एवं मुकेश ने मिलकर समाज के भामाशाहों एवं वरिष्ठजनों का उपरना पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर भोजन प्रसादी की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही रखी गई, जिसमें आज की भोजन प्रसादी के भामाशाह श्री रमेश जी परावल रहे। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में सम्पूर्ण चोखले से सेकड़ों समाजजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं भव्य रहा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube