ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में खेलकूद सप्ताह का समापन

By Goapl Gupta · 20 Jan 2026 · 41 views
राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में खेलकूद सप्ताह का समापन
आज महाविद्यालय में अनुभूति (खेल कूद सप्ताह)के अंतर्गत अंतिम खेल प्रतियोगिता खो-खो का आयोजन कर खेलकूद सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन किया गया ।आज आयोजित खो खो प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व प्रतियोगिता में रिया कश्यप की टीम कालीबाई विजेता और पलक शर्मा की टीम अहिल्या उप विजेता रही |
प्रतियोगिता के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा सभी छात्राओं को खेलो को जीवन में जरूरी बताते हुए खेलो से आत्मानुशासन की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी |खेलो को स्वस्थ जीवन का आधार बताया |अंत में खेल प्रभारी डॉ.मधुलिका सिंह ने खेल कूद सप्ताह के सफलतापूर्वक समापन पर और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही प्रतियोगिताओं में मार्गदर्शन और सहायता के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य और सभी संकाय सदस्यों और का आभार व्यक्त किया |

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube