ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मेवाड़ वागड़ महोत्सव20 26 महिला खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जिला कलेक्टर नमित मेहता ने

By Goapl Gupta · 19 Jan 2026 · 33 views
मेवाड़ वागड़ महोत्सव20 26
महिला खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जिला कलेक्टर नमित मेहता ने

उदयपुर । नर्सेज एवं पैरामेडिकल खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिलाओं के लिए क्रिकेट रस्सा कसी दौड़ एवं कबड्डी की प्रतियोगिता रखी गई जिसका विधिवत उद्घाटन उदयपुर जिलाधीश नमित मेहता ने किया। 
 विशिष्ट         अतिथि कुलदीप सिंह राव पूर्व टेनिस बॉल क्रिकेट भारतीय कप्तान,  प्रेम प्रताप सिंह मालवीय क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष बांसवाड़ा,आकृति मलिक फीमेल आइकॉन मॉडल ने की  कार्यक्रम  अध्यक्षता डॉ आर एल सुमन  अधीक्षक महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय ने की। मंच संचालन  शाहीन बानो व सचिन वैष्णव ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा जिला व प्रदेश सचिव लालचंद ऐचरा, आरएनटी क्वीन से मंगला जोशी ,निशा कुमावत,शकील अंसारी, शर्मिला माली व प्रतिभा वैष्णव ने पगड़ी, उपरणा,पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।
 मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि क्रिकेट में महिलाओं ने चौके छक्के लगाने का खूब आनंद लिया। महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए नर्सिंग ऑफिसर गुलाम नबी ने हर चौके छक्के पर पांच सौ -पांच सौ रुपए नकद देखकर हौसला बढ़ाया।  रस्साकसी प्रतियोगिता जीतने के लिए दोनों महिला टीमों ने बहुत कर आजमाया।
पुरुष क्रिकेट -
आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब के मनीष जीनगर की घातक गेंदबाजी के बदौलत रॉयल बिरसा क्लब उदयपुर टीम को 78 रन पर रोक दिया। आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब गेंदबाज प्रशांत सोनी ने तीन विकेट लिए, मनीष जीनगर को अपने ओवर में बल्लेबाज को बांधे रखा और तो महत्वपूर्ण विकेट लेकर  रॉयल बिरसा मुंडा क्रिकेट टीम लड़खड़ा गई। जिससे निर्धारित 10 ओवर में 78 रन ही बना पाई। आरएनटी स्पोर्ट क्लब के बल्लेबाज प्रशांत सोनी ने ने दो छक्के एवं सात चौके की मदद से 50 रन बनाए।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube