ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर

By Goapl Gupta · 17 Jan 2026 · 35 views
बहरोड़ (कोटपूतली–बहरोड़)
राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों के समापन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube