ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पीएमश्री विद्यालय में खेल समारोह का आयोजन कर किया सम्मानित*

By Goapl Gupta · 17 Jan 2026 · 35 views
*पीएमश्री विद्यालय में खेल समारोह का आयोजन कर किया सम्मानित*

नारायणपुर । पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी में सांस्कृतिक, शैक्षणिक खेल और वार्षिक समारोह का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरि खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद कुम्भावत, एसीबी‌ईओ रामप्रसाद शर्मा के आतिथ्य में सरस्वती मां के दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मंच संचालन मातादीन शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य मूलचंद मीना ने बताया कि पीएमश्री गतिविधि के अंतर्गत सांस्कृतिक,शैक्षणिक खेल और वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूसीईईओ परिक्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहारीसर, राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल मांदरी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी, पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें नेटबाल प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय की बालिकाएं प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी में जूनियर वर्ग में एमजीजीएस मांदरी के छात्र प्रथम स्थान पर रहे।खो-खो प्रतियोगिता में पीएमश्री की बालिकाएं प्रथम स्थान, बालिका स्कूल थानागाजी की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री विद्यालय की बालिकाओं ने राजस्थानी कला के लोकगीतों पर नृत्य किया। विजेता छात्र-छात्राओं व भामाशाहों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य निर्णायक के रूप में शारीरिक शिक्षक गोपाल चौधरी, सियाराम मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका सविता मीणा के द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भरतराम शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुशील सैन, भैरुसहाय टॉक, भामाशाह राजू पटेल, व्याख्याता लेखराज, राजेंद्र शेखर, पवन कुमार, लोकेश कुमार, नवीन कुमार शर्मा, रेखा जैन, शशिप्रभा, जगदीश गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube