ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस विविध गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न*

By Goapl Gupta · 17 Jan 2026 · 23 views
*एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस विविध गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न*
जयपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना व लक्ष्य गीत से की गई l इसके बाद योग अभ्यास करवाया गया
महाविद्यालय में रहकर गोद ली गई कच्ची बस्ती में जाकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता रेली व सर्वेक्षण किया गया ।स्वयंसेविकाओं ने बस्ती के बुजुर्गों एवं परिवार के मुखियाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें कन्याओं से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य समाज की पिछड़ी महिलाओं को जागरूक करना एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
महाविद्यालय के आसपास सघन सफाई करवाई गई ।द्वितीय सत्र में साइबर क्राइम यूनिट जयपुर (उतर)के साइबर एक्सपर्ट सुधीर कुमार जी ने छात्राओं को cyber crime से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की एवं साइबर अपराधों सेअपने परिवार एवं समाज की सुरक्षा से संबंधित कुछ ऐप डाउनलोड करवाए
तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।युवा सप्ताह का आयोजन भी किया गया

शिविर की समस्त गतिविधियाँ कार्यक्रम अधिकारी इकाई प्रथम वीरेंद्र वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय श्रीमती पंकज कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। च
पंचम दिवस की गतिविधियाँ राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “नॉट मी, बट यू” को साकार करती हुई छात्राओं में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने वाली रहीं।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube