ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार एवं स्वचिकित्सा शिविर में लोगों को मिली राहत

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 24 views
निशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार एवं स्वचिकित्सा शिविर में लोगों को मिली राहत

उदयपुर जनतंत्र की आवाज। जय भगवान एक्यूप्रेशर उपचार संस्थान, झूलेलाल भवन, शक्ति नगर द्वारा चलाये जा रहे निशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार एवं स्वचिकित्सा शिविर में कई लागों ने लाभ लिया एवं दर्दियों ने अपना उपचार कराया। इसके साथ ही अपना स्वयं का इलाज घर पर कैसे करें यह प्रक्रिया भी सीखी। जय भगवान उपचार संस्थान की डॉक्टर शालू बिलोची ने स्व-चिकित्सा, जल चिकित्सा, मिट्टी की चिकित्सा एवं घरेलू उपचार का प्रशिक्षण दिया। श्रीमती कामिनी कटारिया एवं डॉक्टर राकेश दशोरा ने मुद्रा प्राणायाम एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के बारे में बताया। शिविर में माइग्रेन, साइनस, सर्वाइकल, सायटिका, कमर दर्द, पेट संबंधी बीमारियां, अन्य जोड़ों के दर्द आदि बीमारियों के इलाज के बारे में बताया गया। सिरोही से आए उपचारक खुशवंत त्रिवेदी तालियों एवं हास्य उपचार के बारे में बताया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube