ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सशक्त,स्वस्थ युवा ही विकसित भारत का आधार: प्रो सारस्वत*

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 30 views
सशक्त,स्वस्थ युवा ही विकसित भारत का आधार: प्रो सारस्वत*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सशक्त ,स्वस्थ एवं चरित्रवान युवा ही विकसित भारत के आधार है। 2047 के सपनो के भारत के लिए युवा पीढ़ी को अभी से तैयार करना होगा।एक तरफ जहां युवाओं को इस लक्ष्य के लिए तैयार होना होगा वहीं दूसरी तरफ समाज और सरकार की भी यह जिम्मेदारी है कि वे इसके लिए बुनियादी संरचनाओं पर ध्यान दें।साथ ही युवाओं को कैरियर केंद्रित होने के साथ साथ राष्ट्र प्रथम और मै द्वितीय के मूल मंत्र को अंगीकार करना होगा। विवि ने अपने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए थूर गांव को गोद लिया है जिसमें जनजागरण और बुनियादी विकास पर विवि ध्यान देगा।
उक्त विचार मोहनलाल सुखाडिया विवि के कुलगुरु प्रो बी पी सारस्वत ने व्यक्त किए।वे विवि द्वारा गोद लिए गांव में मेडिकल कैंप के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उदयपुर सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने कहा कि विवि की यह बहुत सकारात्मक पहल है।अब तक शिक्षण संस्थान केवल नीति निर्माण तक ही सीमित थे लेकिन विवि के ऐसे प्रयास नीति निर्माण से नीति क्रियान्वयन की ओर एक सार्थक पहल है।उन्होंने भारत सरकार और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए ग्रामीणों को इसके लाभार्थी बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि वे विवि के साथ मिलकर थूर ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे।

नोडल अधिकारी प्रो दिग्विजय भटनागर ने बताया कि विवि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीता राजपुरोहित के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन थूर ग्राम पंचायत में संचालित है जिसमें 50 स्वयंसेवक विभिन्न तरह की गतिविधियों का संपादन कर रहे है।प्रो भटनागर ने बताया कि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय,गीतांजलि मेडिकल कॉलेज, तारा संस्थान एवं आयुर्वेद चिकित्सालय के दस से अधिक डॉक्टर्स एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ ने खून जांच,बीपी,शुगर,आंखों की जांच,दांतों की जांच एवं आवश्यक दवाई का वितरण किया गया जिसका बड़ी संख्या में ग्रामीणों को फायदा मिला।
इस अवसर पर देहात भाजपा उपाध्यक्ष दीपक शर्मा,भाजपा बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन लाल डांगी,सरपंच रतन लाल,एमएसडब्ल्यू कॉर्डिनेटर डॉ राजकुमारी अहीर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ विक्रम सिंह,बड़गांव सीबीओ दीपक गौड, डॉ राजू सिंह,प्रिंसिपल रुचि पारीक,पारुल त्यागी,राहुल श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube