ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वीबी जी रामजी: जयपुर में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए सांसद डॉ रावत, कांग्रेस के आंदोलन का जवाब देने की रणनीति

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 23 views
वीबी जी रामजी: जयपुर में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए सांसद डॉ रावत, कांग्रेस के आंदोलन का जवाब देने की रणनीति

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। विकसित भारत- रोजगार की गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी ) को लेकर शुक्रवार को जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पर एक अहम कार्यशाला में उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने भी भाग लिया। कार्यशाला में कांग्रेस के मनरेगा संग्राम आंदोलन की काट के लिए भाजपा द्वारा रणनीति तेज करने तथा गांव ढाणी तक जाकर आरोपों का जवाब देने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला को भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने संबोधित किया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए विशेष रणनीति बनी और यह तय किया गया कि सरकार और संगठन दोनों संयुक्त रूप से एक अभियान के जरिए गांव-ढाणी तक कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देंगे तथा आमजन को वीबी जी रामजी के प्रावधानों के बारे में जागरूक करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा की रणनीति केवल विरोध का जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सरकार की उपलब्धियों को भी आक्रामक तरीके से सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसे भगवान राम के नाम से हमेशा एलर्जी रही है। कांग्रेस की आदत हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करने की रही है, इसलिए वह हर नवाचार में इसी तरह का विरोध करती है। उन्होंने पदाधिकारियों और सरकार के मंत्रियों को निर्देश दिए कि आमजन के बीच जाएं और कांग्रेस के भ्रम को बेनकाब करें। बैठक में जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, प्रवक्ताओं की भूमिका तय करने और मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से एक समान संदेश देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube