ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खेल से संस्कार, संस्कार से सशक्त राष्ट्र— प्रेम नगर केसरी ग्रुप का भव्य खेल महोत्सव 2.0 आयोजित

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 25 views
खेल से संस्कार, संस्कार से सशक्त राष्ट्र— प्रेम नगर केसरी ग्रुप का भव्य खेल महोत्सव 2.0 आयोजित

उदयपुर। प्रेम नगर केसरी ग्रुप के तत्वावधान में खेल भावना अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल महोत्सव 2.0 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र पटेल शोभना पटेल एस.के. राय एवं प्रतिमा राय रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाबदास महाराज ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष जयेश चंपावत राज्य आपदा प्रबंधन संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री एवं इरशाद चैन वाला उपस्थित रहे।
प्रेम नगर केसरी ग्रुप की संस्थापक डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं बच्चों महिलाओं और सीनियर सिटीजन को खेलों के प्रति प्रेरित करना उनमें टीम भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक है।
इस आयोजन में आकृति फाउंडेशन डीकाथलन बाघबकरी चाय गुलाब ऑयल ने भी प्रतिभागिता कर लोगों का मनोरंजन किया।

शालिनी जैन और अनीता साहू ने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्थानीय नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

निरंजना शर्मा ने बताया कि इस मौके पर
सितोलिया रिले रेस मैगजीन रेस चम्मच रेस रस्सा कशी फुटबॉल आर्चरी निशानेबाजी पतंग चेयर रेस हाउसी सीनियर सिटीजन के लिए विशेष इत्यादि खेल खेले गए।
सारिका जैन ने बताया कि खुशबू जैन संगीता जैन अनु चौहान ज्योति जैन कीर्ति जैन सारिका जैन खुशबू जैन हिना जैन निर्मला जैन प्रियंका साहू मोहिनी जैन राजकुमारी जैन मंजू जैन राजकुमारी दक योगिता साहू संगीता जैन राजकुमार जैन निखिल जैन अंकित जैन निखिल जैन अंकित जैन विजय कुमार साहू प्रवीण जैन आदि उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube