ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित* *नशा नाश की जड़ है : सचिव सुनील कुमार शर्मा*

By Goapl Gupta · 16 Jan 2026 · 124 views
*युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित*

*नशा नाश की जड़ है : सचिव सुनील कुमार शर्मा*

नारायणपुर । उपखण्ड के मानसरोवर जोहड़ में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त अभियान का आयोजन किया गया। अध्यापिका प्रमिला चौधरी ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर करना और हमारे आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंकी मीणा ने कहा कि यदि बच्चे एवं महिलाएं जागरुक होकर नशा करने वाले लोगों को बार-बार टोके या उनको कहे तो निश्चित रूप से नशा को कम करके इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नशा नाश की जड़ है। यह एक बुरी लत है जो धीरे-धीरे लगती है लेकिन इसके लगातार प्रयोग से व्यक्ति के शरीर पर विभिन्न दुष्प्रभाव डालता है इसलिए हर व्यक्ति को शपथ लेनी चाहिए कि नशा ना तो करेगे ना करने देंगे और ना ही करने वाले का साथ देंगे। नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube