ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस थाना छोटी सादड़ी की कार्यवाही, अवैध खनन कर परिवहन किये जा रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को किया डिटेन****

By Goapl Gupta · 15 Jan 2026 · 22 views
*अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस थाना छोटी सादड़ी की कार्यवाही, अवैध खनन कर परिवहन किये जा रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को किया डिटेन*****
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार गजेंद्र सिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ और रामेश्वर लाल वृताधिकारी वृत्त छोटी सादड़ी के मार्गदर्शन में प्रवीण टांक पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, छोटी सादड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम छोटी सादड़ी द्वारा अवैध खनन कर परिवहन की जा रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर और ट्राली को डिटेन किया गया।
घटना का विवरण दिनांक 14. 1 . 2026 को पुलिस टीम छोटी सादड़ी द्वारा नाराणी चौकी पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की। आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था।
तब छोटी सादड़ी की तरफ से एक ट्रैक्टर महिंद्रा 275 मय ट्राली बिना नंबरी बरंग लाल मिट्टी भरी हुई आता नजर आया।
जिसको सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा हाथ का इशारा देकर रोकना चाहा , तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को कुछ दूरी पहले रोक कर पुलिस को बावर्दी देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर खेतों में भाग गया।
सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को चेक किया, तो ट्राली में अवैध खनन की हुई मिट्टी भरी है जो बिना खनिज विभाग की अनुमति व बिना रॉयल्टी के भरकर लाना पाया गया है।
ट्रैक्टर चालक की तलाश की परंतु अंधेरा होने से कोई पता नहीं चला। अतः ट्रैक्टर और ट्राली को डिटेन कर थाना परिसर के अंदर खड़ा करवाया ।
माइनिंग विभाग को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही जारी।
रिपोर्टर। *वॉइस ऑफ मीडिया* राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube