ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी से लौटने पर विद्यालय परिवार द्वारा मेडल पहनाकर स्वागत किया।

By Goapl Gupta · 15 Jan 2026 · 219 views
प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी से लौटने पर विद्यालय परिवार द्वारा मेडल पहनाकर स्वागत किया।

भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी दुधली बालोद छत्तीसगढ़ में 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 को आयोजित हुई। राज्य सचिव डॉक्टर पी सी जैन राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर बना लाल ने बताया कि राज्यपाल माननीय रेमन देकॉ व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जैन 9 जनवरी 2026 को जंबूरी का उद्घाटन किया । देश के सभी राज्यों से 15000 संभागियों सहित श्रीलंका देश के रोवर रेंजर ने भाग लिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 जनवरी को समापन किया । जंबूरी में सीकर जिले के स्थानीय संघ दाता से स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांसरोली के सीनियर स्काउट ने भी भाग लिया । ग्रुप लीडर सुशील कुमावत, करण बरड़वाल, गोवर्धन कुमावत, अंकित वर्मा, राजवीर सागर, दिनेश कुमार, भंवरलाल खरा ने भाग लिया। जो राजस्थान की तरफ से वहां के सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर राजस्थान राज्य का प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 15 जनवरी 2026 को पहुंचने पर विद्यालय परिवार ने मेडल, दुपट्टा और मोमेंटो देकर सम्मानित, किया स्वागत किया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच हनुमान प्रसाद झाझड़ा, बजरंग लाल पारीक पूर्व सरपंच , सुगनचंद मीणा पूर्व RAC अधिकारी, शंकर लाल सागर, भूराराम गौशाला कोषाध्यक्ष, विद्यालय अध्यापक सुगन चंद जाट, दीपक पाराशर, भेरू सिंह शेखावत, रणजीत कुमावत, त्रिलोक चंद, दिनेश कुमार, कांता, मोनिका , मैंना, ममता, पूजा, कुलदीप सिंह, बजरंग लाल , कमलेश कुमावत, सभी ने स्वागत किया। विद्यालय निर्देशक सीताराम कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया स्वागत किया हृदय से अभिनंदन किया। मंच संचालन विजेश कुमार ने किया। बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर ने सभी स्काउट व स्काउट प्रभारी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की व सीताराम कुमावत निदेशक के प्रयासों की भूरि प्रशंसा की।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube