ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ग्राम पंचायत रामनगर गुंगारा जिला सीकर के शहीद हरिसिंह सियाक की 22वीं पुण्यतिथि का आयोजन

By Goapl Gupta · 14 Jan 2026 · 29 views
ग्राम पंचायत रामनगर गुंगारा जिला सीकर के शहीद हरिसिंह सियाक की 22वीं पुण्यतिथि का आयोजन शहीद स्मारक खेजरवाला रामनगर गुंगारा में किया गया। पुण्य तिथि पर 12वीं बटालियन बीएसएफ एवं सीमा सुरक्षा बल के पदाधिकारी मदन सिंह 2 IC, रामचंद्र सिंह सुण्डा कुदन व विद्याधर बगड़ियां डिप्टी कमांडेंट BSF के नेतृत्व में बीएसएफ के सेवानिवृत्त सैनिक यथा -रामेश्वर लाल पिपराली ,रणजीत सिंह घस्सू, झूमर राम खाटू ,मनोहर सिंह सीकर ,भंवर सिंह कूदन, जगदीश सिंह डीडवाना कुचामन ,अमर सिंह डीडवाना, गोवर्धन लाल बाडलवास, भंवर सिंह शिवसिंहपुरा ,दिलीप सिंह हरियाणा ,पृथ्वी सिंह मलसीवास, ओमप्रकाश लोड़सर, गोपाल सिंह रामनगर, भागुराम झाझड व सम्मानित सैनिकों द्वारा शहीद की मूर्ति को माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शहीद वीरांगना रामप्यारी देवी और पिता कुरडाराम का बीएसएफ पदाधिकारियों एवं सैनिकों द्वारा साल ,प्रतीक चिन्ह, माला भेंटकर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर शहीद के भाई किशनलाल ,विद्याधर, छोटेलाल ,पुत्र प्रेम प्रकाश व परिवार के सदस्य चंद्रप्रकाश ,बनवारीलाल ,
बेगाराम ,मोहनलाल, अनिल कुमार ,अंकित कुमार, नेमीचंद ,धर्मेंद्र ,मोहनलाल/ केसाराम ,हरफूलसिंह ,महेंद्र कुमार ,प्रकाश भींचर, छोटूराम ,मनोहरलाल ,विकास पिपराली ,सुल्तानसिंह व सुलोचना झीगर ,कमला, शारदा ,अनीता ,वैजयन्ता, वृष्टि ,प्रीयल ,यशस्वी ,कनक एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों ने शहीद मूर्ति को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की ।इस अवसर पर देशभक्ति के नारों एवं वीर गाथा के साथ सभी उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया ।देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए भावी पीढ़ी को देश की सुरक्षा के लिए समर्पित होने का संदेश दिया गया । समाज व देश में शहीद स्मारकों को धार्मिक स्थलों से भी बढ़कर सम्मान दिया जाना बताया गया ।शहीद के माता-पिता, वीरांगना, पुत्र -पुत्री एवं परिवार जनों को देश भक्ति जज्बे के लिए धन्यवाद दिया गया एवं देश प्रेरणा एवं भावों से समाज का मार्गदर्शन करने के लिए बधाई दी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube