ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बीकानेर में पहली बार “ रेडियो की सुनहरी यादें “ कार्यक्रम 25 जनवरी को अपराह्न 4.15 बजे महाराजा नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में होगा ।

By Goapl Gupta · 14 Jan 2026 · 191 views
बीकानेर में पहली बार
“ रेडियो की सुनहरी यादें “ कार्यक्रम 25 जनवरी को अपराह्न 4.15 बजे महाराजा नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में होगा ।

कार्यक्रम संयोजक इकरामुदीन कोहरी ने बताया कि- सदभावना संगीत कला केंद्र ,बीकानेर की तरफ़ से
देश के जाने-माने रेडियो श्रोता स्वर्गीय छगनलाल बीकानेरी (खड़गावत)की यादों को चिरस्थायी बनाने और आकाशवाणी के नब्बे वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।।

कार्यक्रंम सह संयोजक कुशालचंद लखोटिया ने बताया कि नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम, नागरी भण्डार, फोर्ट स्कूल के पास बीकानेर में 25 जनवरी रविवार की अपराह्न 4.15 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

आयोजन समिति के राजकुमार खड़गावत ने बताया कि रेडियो से जुड़ी पुरानी भूली-बिसरी यादों को जीवंत करते हुवे आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन - रेडियो की सुनहरी यादें - कार्यक्रम किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में रेडियो सुनने के साथ फ़रमाइश भेजने वाले पुराने श्रोता रेडियो प्रेमी अपने मन की बात इस कार्यक्रम में साझा करेंगे ।
आप सभी रेडियो श्रोता और रेडियो प्रेमी आमंत्रित है ।
आयोजक - आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन “ रेडियो की सुनहरी यादें “ बीकानेर

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube