ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भीम आर्मी की समीक्षा बैठक संपन्न, चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार पर जोर

By Goapl Gupta · 14 Jan 2026 · 24 views
भीम आर्मी की समीक्षा बैठक संपन्न, चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार पर जोर
कोटड़ी/मांडलगढ़। भीम आर्मी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, सामाजिक जागरूकता और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुरेश मेघवंशी ने कहा कि भीम आर्मी भाईचारा बनाओ यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में कमर कसकर मैदान में उतरना होगा और बाहुबल व पैसे के दम पर राजनीति करने वालों के सामने मजबूत फील्ड तैयार करनी पड़ेगी।
मेघवंशी ने कहा कि बहुजन महापुरुषों के आंदोलनों और उनकी विचारधाराओं को घर-घर तक पहुंचाना भीम आर्मी की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज डीडवानिया ने कहा कि वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है, जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बहुजन समाज को दी है। अब समय आ गया है कि इस ताकत का सही और जागरूक उपयोग किया जाए।
जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा ने कहा कि भीम आर्मी हमेशा शोषित, पीड़ित और अत्याचार के खिलाफ खड़ी रही है और आगे भी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube