ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन क्षेत्र के किसान बिजली कटौती से परेशान फसलों की सिंचाई प्रभावित****

By Goapl Gupta · 13 Jan 2026 · 34 views
*पाटन क्षेत्र के किसान बिजली कटौती से परेशान फसलों की सिंचाई प्रभावित*****
पाटन क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान परेशान है बार-बार बिजली गुल हो जाने के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली कटौती से नए केवल खेतों में पानी देने में समस्या हो रही है ।
बल्कि बिजली से चलने वाले कृषि उपकरणों के खराब होने का भी डर बना हुआ है।
बल्लूपुर ग्रामवासी संजय यादव पंचायत समिति के सदस्य (पूर्व प्रत्याशी) ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है कई बार घंटे तक बिजली नहीं रहती, जिससे फसलों को समय पर पानी नहीं मिल पाता, इससे किसानों की मेहनत और फसल दोनों पर असर पड़ रहा है।
इस संबंध में जब पाटन बिजली विभाग के अधिकारी नरेश नरूका से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि बबाई क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है । उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी चार-पांच दिनों के भीतर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा और बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा।
किसानों ने विभाग से जल्द से जल्द स्थाई समाधान की मांग की ताकि खेती व किसानों का काम प्रभावित न हो और उन्हें राहत मिल सके।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंहशेखावत

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube