ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सांसद राव राजेन्द्र सिंह व पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत ने स्व. ठाकुर नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि सुरपुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा,

By Goapl Gupta · 13 Jan 2026 · 43 views
सांसद राव राजेन्द्र सिंह व पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत ने स्व. ठाकुर नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

सुरपुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा,

सांसद व पूर्व मंत्री ने जताई शोक संवेदना

जयपुर.किशनगढ़ रेनवाल तहसील की ग्राम पंचायत लूनियावास के ग्राम सुरपुरा में राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सुरपुरा के दादाजी स्वर्गीय ठाकुर नारायण सिंह के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं राजस्थान के पूर्व उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा पारंपरिक एवं सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जहां जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं पूर्व उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. ठाकुर नारायण सिंह का सामाजिक जीवन सरल, सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। उनका समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में राजपूत सभा के महामंत्री दौलत सिंह खंगारोत भंवर सिंह, प्रभु सिंह, हनुमान सिंह, छोटू सिंह, गिरवर सिंह, रणजीत सिंह, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह, रणवीर सिंह, राजवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, हर्षित सिंह सहित परिवार के लोग सहित अनेक लोग उपस्थित थे स्व. ठाकुर नारायण सिंह के निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube