ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बजरंग दल उदयपुर महानगर द्वारा 24–25 जनवरी 2026 को प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

By Goapl Gupta · 12 Jan 2026 · 13 views
बजरंग दल उदयपुर महानगर द्वारा 24–25 जनवरी 2026 को प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर। बजरंग दल उदयपुर महानगर द्वाराप आगामी 24 एवं 25 जनवरी 2026 को उदयपुर शहर में भव्य प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उदयपुर शहर की समस्त कबड्डी टीमें भाग लेंगी।
विभाग मंत्री पवन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं अनुशासनात्मक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से बजरंग दल युवाओं को यह संदेश देना चाहता है कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। आधुनिक समय में युवाओं को शारीरिक खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
कबड्डी भारत का एक पारंपरिक खेल है, जो ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक समान रूप से खेला जाता है और भारत ने इस खेल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है।
महानगर संयोजक अजय सालवी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए
कार्यक्रम संयोजक – गजेन्द्र सिंह,
सह-संयोजक – मनीष पटेल एवं प्रियांश जी
को दायित्व सौंपा गया है।
बजरंग दल उदयपुर महानगर द्वारा यह प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता पूर्णतः भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित की जाएगी। यह जानकारी डॉ चंद्रप्रकाश देखावत ने दी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube