ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भारतीय शास्त्रीय भजन संध्या 14 को

By Goapl Gupta · 11 Jan 2026 · 52 views
भारतीय शास्त्रीय भजन संध्या 14 को

संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से पुरस्कृत समर्थ जानवे की शास्त्रीय गायन भजन प्रस्तुति 14 को

उदयपुर। मकर संक्रांति के पावन दिवस पर गुलाब बाग आरएमवी रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान परिसर हरियाली रेस्टोरेंट में 14 जनवरी को शाम 5 बजे भारतीय शास्त्रीय गायन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि सिंफनी मिनिटोरियम के संस्थापक एवं निदेशक रमेश प्रजापत होंगे। अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक सुरेश चंद्र अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि सुव्रत अग्रवाल होंगे।

संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस भारतीय शास्त्रीय संगीत भजन संध्या में उदयपुर शहर के संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा गायक समर्थ जानवे अपनी प्रस्तुति देंगे । इनके साथ तबले पर संगत शहर के युवा कलाकार नवीन राव करेंगे और हारमोनियम पर दुष्यंत चारण संगत करेंगे। इस कार्यक्रम मे शहर वासियों शास्त्रीय संगीत और भजन के इच्छुक संगीत प्रेमियों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण भी उपस्थित होंगे। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मकर संक्रांति के पावन दिवस पर संगीत प्रेमियों को शास्त्रीय भजनों से लाभान्वित करना है। यह जानकारी संस्थान की सहनिदेशिका एवं कोरियोग्राफर निकिता अग्रवाल ने दी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube