ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बूंदी जिले में रामानंदाचार्य का 726वां प्रकाटय महोत्सव धूमधाम से मनाया**

By Goapl Gupta · 10 Jan 2026 · 12 views
*बूंदी जिले में रामानंदाचार्य का 726वां प्रकाटय महोत्सव धूमधाम से मनाया****
बूंदी में जगतगुरु रामानंदाचार्य का 726 वां प्राकट्य महोत्सव वैष्णव बैरागी समाज द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
आजाद पार्क से शोभा कलश यात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास से निकाली गई । जगतगुरु रामानंदाचार्य का रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें महंत बाबा हरजी रामदास महाराज की सवारी निकाली गई। शोभायात्रा में वैष्णव के पूरूष केसरिया पगड़ी और हाथों में केसरिया पताका लिए घोड़े पर विराजमान रहे।
शोभायात्रा आजाद पार्क से शुरू होकर देवली रोड एक खंभे की छतरी,कोटा रोड़, नागर सागर कुंड चौगान गेट ,तिलक चौक,नाहर का चौहाटा, रावला चौक,सूरज जी की बड़़ होते हुए बालचंद पाडा स्थित मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभा यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए ।
शोभा यात्रा का सामाजिक संगठनों द्वारा और सनातन प्रेमियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शोभायात्रा में वैष्णव बैरागी समाज की महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube