ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सांसद रावत ने लखावली पुलिया से ब्राहमणों का गुड़ा तक सर्विस रोड निर्माण के लिए परियोजना निदेशक को पत्र लिखा

By Goapl Gupta · 10 Jan 2026 · 19 views
सांसद रावत ने लखावली पुलिया से ब्राहमणों का गुड़ा तक सर्विस रोड निर्माण के लिए परियोजना निदेशक को पत्र लिखा

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने एनएच 76 पर लखावली पुलिया से ब्राहमणों का गुड़ा तक सर्विस रोड निर्माण के लिए राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है।
सांसद डॉ रावत ने स्थानीय नागरिकों की मांग पर परियोजना निदेशक को बताया कि क्षेत्र में सर्विस रोड़ नहीं होने से लोगों को राजमार्ग के विपरीत दिशा में जाना पडता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। साथ ही राजमार्ग पर बरसात के पानी की पर्यात निकासी नहीं होने से खेतों में पानी भर जाता है। यह समस्या अत्यंत गंभीर है जो राजमार्ग के आईआरसी के अनुरुप निर्माण नहीं होने से पैदा हुई है। सांसद डॉ रावत ने इस समस्या के निराकरण के लिए एनएच 76 पर लखावली पुलिया से ब्राहमणों का गुड़ा तक सर्विस रोड निर्माण करवाने की मांग की है।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube