ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर द्वारा गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण*

By Goapl Gupta · 05 Jan 2026 · 68 views
*महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर द्वारा गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण*

महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर के अध्यक्ष वीर राजेश बड़जात्या ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर द्वारा महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के तत्वाधान व सौजन्य से दिनांक 05 जनवरी 2026 को *"जे वी एम इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल", निवारू रोड़, झोटवाड़ा, जयपुर में कक्षा 8 से 12 तक की स्कूली छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से *गरिमा प्रोजेक्ट* के अंतर्गत बायो डिग्रेडेबल (प्राकृतिक रूप से मिट्टी में घुलनशील एवं स्वत: नष्ट होने योग्य) 100 सेनेटरी पैड्स का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर मुख्य संयोजक वीर डॉ. नीरज जैन ने बताया कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में विद्यालय की निदेशक श्रीमती मंजू शर्मा जी एवं कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नमिता अग्रवाल जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर के सचिव वीर धनु कुमार जैन ने बताया कि "गरिमा प्रोजेक्ट" के अंतर्गत विभिन्न राजकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को मासिक धर्म पर
*“झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो और खुलकर बोलो” के संदेश के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में सही जानकारी और जागरूकता फैलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।* इस विषय पर वीरा श्रीमती सुशीला बड़जात्या ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनका उचित मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर आगामी मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के कारण घायल पक्षियों की सुरक्षा हेतु जनमानस जागरूकता कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर के संयुक्त सचिव वीर सुनील बज ने कार्यक्रम में सहयोग एवं सुंदर व्यवस्था हेतु विद्यालय प्रशासन एवं संयोजक समिति का आभार व्यक्त किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube