ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

फारूक_आफरीदी_को_मिला #राजस्थान_पत्रिका_का_सृजनात्मक_साहित्य_सम्मान

By Goapl Gupta · 04 Jan 2026 · 61 views
#फारूक_आफरीदी_को_मिला
#राजस्थान_पत्रिका_का_सृजनात्मक_साहित्य_सम्मान
जयपुर, 04 जनवरी। वरिष्ठ व्यंग्यकार, कवि और कथाकार फारूक आफरीदी की कहानी ‘’जीवन जैसे नदिया का नीर’’ को राजस्थान पत्रिका का वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ कथा एवं सृजनात्मक साहित्य सम्मान दिया गया है। कविता का प्रथम सम्मान डॉ अतुल चतुर्वेदी (कोटा) और दूसरा जनकवि कैलाश मनहर (मनोहरपुर) तथा कहानी का दूसरा पुरस्कार रोचिका शर्मा (चैन्नई) को दिया गया।
आफरीदी को यह सम्मान और पुरस्कार भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने 35 वें पं. झाबरमल्ल शर्मा स्मृति व्याख्यान एवं सृजनात्मक साहित्य और पत्रकारिता पुरस्कार समारोह के अवसर पर पत्रिकायन,झालाना संस्थानिक क्षेत्र, जयपुर में प्रदान किया।
पत्रिका द्वारा हर वर्ष अपने सभी 38 संस्करणों में प्रकाशित होने वाली कहानियों और कविताओं में से सर्वश्रेष्ठ रचनाओं का चयन कर रचनाकारों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है। देश के प्रतिष्ठित लेखको की ज्यूरी इन रचनाओं का चयन करती हैं। समारोह अनेक साहित्यकार, प्रबुद्धजन, राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube