ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन

By Goapl Gupta · 04 Jan 2026 · 54 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा व श्री घनश्याम वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभी को इस दौरान आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों जैसे श्रमदान, प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान माला के विभिन्न विषयों, विभिन्न प्रतियोगिताओं, भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल ही में इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम दिल्ली में महाविद्यालय के सात स्वंयसेवको का भाग लेना महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए अपने आप में एक मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान स्वंयसेवको द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा स्वंयसेवको द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर से सम्बंधित अपने अनुभव साझा किए गए । कार्यक्रम के अंत में श्री घनश्याम वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वंयसेविका खुशी ने किया। इससे पूर्व छठे दिन स्वयंसेवकों को भानगढ (अलवर ) तथा आमेर का किला (जयपुर) का भ्रमण करवाया गया था जिसमें स्वंयसेवको को इनके इतिहास व सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया गया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube