ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शिल्पग्राम उत्सव 2025 टिकट बिक्री ने बनाए कीर्तिमान

By Goapl Gupta · 01 Jan 2026 · 25 views
शिल्पग्राम उत्सव 2025 टिकट बिक्री ने बनाए कीर्तिमान


उदयपुर। शिल्पग्राम उत्सव-2025 ने कई मायनों में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसबार जहां टिकट बिक्री के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए, वहीं क्राफ्ट बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 दिसंबर को संपन्न हुए 10 दिवसीय उत्सव में 1 लाख 88 हजार से अधिक टिकट बिके, तो क्राफ्ट भी 635 लाख से अधिक के बिके।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने गुरुवार को बताया कि मैने जब 2014 में पहली मर्तबा निदेशक का पद सम्हाला था, तब शिल्पग्राम उत्सव सामने था और 2013 की टिकट बिक्री तकरीबन 93000 थी। तब सोचा था कि इसे एक दिन जरूर दुगना करना है। पहले वर्ष ही अर्थात 2014 के शिल्पग्राम उत्सव में 30 % वृद्धि के साथ टिकट बिक्री 1,25,000 से कुछ अधिक रही। फिर, धीरे धीरे वृद्धि होते हुए शिल्पग्राम 2018 में लगभग 1,48,000 हो गई। हालांकि, 93000 से 148000 तो हुई, लेकिन दुगनी करने का संकल्प बाकी था।
वर्ष 2024 और 2025 में पुनः अवसर मिला, तो यह सपना साकार हुआ। दरअसल, शिल्पग्राम उत्सव-2025 में टिकट बिक्री 1,88,735 हो गई।
खान ने इस बड़ी सफलता के लिए उदयपुर के मीडिया, जनता और पर्यटकों आभार व्यक्त किया।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube