ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

चाइनीज मांझा मिला तो होगी पशु क्रूरता निवारण एक्ट में कार्रवाई

By Goapl Gupta · 31 Dec 2025 · 28 views
चाइनीचाइनीज मांझा मिला तो होगी पशु क्रूरता निवारण एक्ट में कार्रवाई

उदयपुर, 31 दिसम्बर। पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने से पशु-पक्षियों को होने वाली हानि के मद्देनजर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पशुपालन विभाग, उदयपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेश कुमार जैन ने बताया कि चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने को लेकर पशुपालन विभाग आमजन को जागरूक करेगा। साथ ही चाइनीज व धातु वाले मांझे से घायल पक्षियों के इलाज के लिए संस्थाओं के सहयोग से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने इसको लेकर नई गाइड लाइन जारी की। इसमें चाइनीज मांझे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी उपयोग से पशु-पक्षियों को गंभीर चोट व मृत्यु की घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए है। नई गाइडलाइन में इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने और पक्षी चिकित्सा व बचाव की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसमें पुलिस व प्रशासन की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रतिबंधित मांझे के स्टॉक को जब्त कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 सहित विभिन्न प्रावधानों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।ज मांझा मिला तो होगी पशु क्रूरता निवारण एक्ट में कार्रवाई

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube