ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मामेर-कोटडा दौरे पर रहे सांसद डॉ रावत, कोटडा में जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को सुना

By Goapl Gupta · 31 Dec 2025 · 24 views
मामेर-कोटडा दौरे पर रहे सांसद डॉ रावत, कोटडा में जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को सुना

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बुधवार को कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में मामेर व कोटड़ा मंडल क्षेत्र के आमजन की जनसुनवाई की जिसमें बडी संख्या में जनसैलाब उमडा।
सांसद डॉ रावत बुधवार सुबह मामेर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। वहां सांसद ने विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की तथा कुछ विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बाद में कोटडा पहुंचे जहां अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों में अपनी अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखी जिस पर कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए अधिकारियों को फोन पर बात की।
इस अवसर पर भाजपा के उक्त मामेर व कोटडा मंडलों के अध्यक्ष हिम्मत लाल व मालाराम भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के उपरांत क्षेत्र के विधायक एवं राजस्थान में जनजाति मंत्री बाबूलाल-खराड़ी से भी उनके निवास पर चर्चा की।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube