ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बालाजी नगर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

By Goapl Gupta · 31 Dec 2025 · 17 views
बालाजी नगर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सेक्टर 14 गोवर्धन विलास स्थित बालाजी नगर में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगाँठ के अवसर पर पौष शुक्ल द्वादशी तदनुसार 31 दिसम्बर 2025 को बालाजी नगर विकास समिति द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी पंकज सुखवाल मुख्य अतिथि, भाजपा सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया विशिष्ट अतिथि थे। मुझी अतिथि सुखवाल ने श्रीराम मंदिर निर्माण को भारतीय जनमानस में ऊर्जा एवं उत्साह के संचार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि राम भारत के कण कण में हैं। भारतीय संस्कृति में रामराज्य की संकल्पना आदर्श रूप में स्थापित है। विशिष्ट अतिथि मेनारिया ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में भारत विश्वपटल पर पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित होने जा रहा है और हम सब इसके साक्षी बनने वाले हैं।
बालाजी नगर विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह टाक ने बताया कि गत 2 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही समस्त कॉलोनीवासियों के सहयोग एवं सद्भाव से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति श्रीराम-प्रसादी का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 500 नागरिक सम्मिलित हुए।
समिति के संरक्षक प्रदीप सक्सेना, सचिव सत्यप्रिय, कोषाध्यक्ष गोकुल झा, उपाध्यक्ष फतहलाल माली, सहसचिव नवीन अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube