ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एनएसएस–सीटीएई ने सैनिक कल्याणहेतु 30,000 रुपये की सहायता राशि सौंपी*

By Goapl Gupta · 31 Dec 2025 · 20 views
*एनएसएस–सीटीएई ने सैनिक कल्याणहेतु 30,000 रुपये की सहायता राशि सौंपी*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजीएंड इंजीनियरिंग (CTAE),उदयपुर की राष्ट्रीयसेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सैनिक कल्याण के लिए 30,000 रुपये की सहायता राशि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रदान की गई।  एनएसएस–सीटीएई के प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी विवेक मीणाने जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि एनएसएस स्वयंसेवकों के सहयोग से एकत्र की गईहै। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक अभिषेक डोरिया, हिमांशु सैनी, कीर्ति एवं अखिस्ता उपाध्याय द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर को यह डिमांड ड्राफ्ट सौंपा गया। यह सहयोग राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य मेंकिया गया है, जो सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित परिवारों के कल्याण एवं उत्थानके कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों की इस पहल को देश सेवाएवं सामाजिक दायित्व की भावना का सशक्त उदाहरण बताया।                                                

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube