ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान

By Goapl Gupta · 31 Dec 2025 · 36 views
उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उज्जैन की संस्था कलावर्त न्यास की ओर से आनंदमंगल परिसर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला का आयोजन किया गया। न्यास अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर काले ने बताया कि महोत्सव में उदयपुर के चित्रकार डॉ चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उन चित्रकारों को दिया जाता है जो कला में नवीन प्रयोग के लिए जाने जाते हैं.। भव्य समारोह में यह सम्मान डॉ चंद्रशेखर काले, चिन्मय बिस्वाल, हिम चटर्जी, विजेंद्र शर्मा और कालिदास अकादमी के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया.।
उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में उदयपुर से चेतन औदिच्य, कुमार अशोक, राजेश यादव, शाहिद परवेज,सुशील निंबार्क को भी आमंत्रित किया गया। ब्रिटेन, मलेशिया, श्रीलंका आदि देशों से आए कलाकारों के साथ इन सभी चित्रकारों ने पेंटिंग बनाई।
डॉ चित्रसेन ने महाकाल की नगरी में भगवान विष्णु को कैनवास पर प्रकट कर मेवाड की कला प्रस्तुत की वहीं चेतन औदिच्य द्वारा कालिदास की कृति कुमारसंभव पर आदृत पेंटिंग 'रति-रंग' अनेक चित्रकारों चर्चा की। पिछले सत्ताईस वर्षों से प्रतिवर्ष कलावर्त न्यास का यह प्रतिष्ठित महोत्सव आयोजित होता है जिसमें देश और विदेश से दो सौ से अधिक कलाकारों की भागीदारी रहती है। इस दौरान पेंटिंग बनाने के साथ विविध गतिविधियां भी आयोजित होती हैं जिनमें कलाकारों का संवाद सत्र आदि प्रमुख है। डॉ चंद्रशेखर काले के अनुसार इस बार दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार विजेन्द्र शर्मा तथा लंदन के कलाकार मार्क राफ्टर से चेतन औदिच्य का संवाद प्रमुख था। कला शिविर के दौरान अपने उद्बोधन में वरिष्ठ कलाकार अमृत पटेल ने कहा कि देश में यह महोत्सव अपनी तरह का अकेला और सचमुच का कलाकैंप है जिसमें इतनी बडी मात्रा में कलाकार एक साथ कलाकर्म करते हैं।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube