ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

01 जनवरी 2026 से लागू होने वाली उत्तर पश्चिम रेलवे की नई समय सारणी (टाइम टेबल) का हुआ विमोचन* *महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने किया विमोचन*

By Goapl Gupta · 30 Dec 2025 · 31 views
*01 जनवरी 2026 से लागू होने वाली उत्तर पश्चिम रेलवे की नई समय सारणी (टाइम टेबल) का हुआ विमोचन*

*महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने किया विमोचन*

उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों के संचालन की नई समय सारणी 1 जनवरी 2026 को जारी की जा रही है। महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने मंगलवार दिनांक 30.12.2025 को मंडल वार जारी इस समय सारणी का विमोचन किया।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों के संचालन से संबंधित नई समय सारणी 01 जनवरी 2026 को जारी की जा रही है। इस समय सारणी का मंगलवार दिनांक 30.12.2025 को महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने विमोचन किया। समय सारणी चारों मंडलों जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर की अलग अलग जारी की जाएगी।

नई समय सारणी में नए ट्रेनों के संचालन, ट्रेनों के विस्तार, फेरों में वृद्धि, ट्रेन संख्या में बदलाव, नए ठहराव तथा विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन व प्रस्ताव समय में हुए परिवर्तन आदि को सम्मिलित किया गया है।

समय सारणी के विमोचन के अवसर पर महाप्रबंधक के साथ प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री मदन देवड़ा, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक सुश्री मैत्रेई चारण, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) श्री रमेश वशिष्ठ, उप महाप्रबंधक (सामान्य) श्री शशांक भी उपस्थित रहे।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube