ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

युडीए की आवासीय योजनाएं सफल आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन 5 जनवरी से प्रथम चरण में दक्षिण विस्तार योजना के आवेदकों का सत्यापन

By Goapl Gupta · 30 Dec 2025 · 22 views
युडीए की आवासीय योजनाएं
सफल आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन 5 जनवरी से
प्रथम चरण में दक्षिण विस्तार योजना के आवेदकों का सत्यापन

उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण की तीन आवासीय योजना यथा साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए, उद्यम विहार, नान्देश्वर एनक्लेव के 1109 आवासीय भूखण्डों का ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन गुरूवार 25 दिसंबर को किया गया है। 5 जनवरी से समस्त सफल आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन प्राधिकरण परिसर में किया जाना है।
उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि सर्वप्रथम साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए योजना के सफल आवेदकों के दस्तावेज हेतु शिड्यूल 5 जनवरी से 20 जनवरी तक समस्त कार्य दिवस के लिए जारी किया गया है। शेष योजनाओं के शिड्यूल भी शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। सफल आवेदक दस्तावेज सत्यापन हेतु प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची एवं शेड्यूल की जानकारी विभागीय पोर्टल पर देख सकते हैं। समस्त सफल आवेदकों को दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित दिनांक की सूचना मैसेज के द्वारा भी दी जाएगी।

More News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने विद्युतीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं परिचालन क्षमता में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु दिया निमंत्रण
भूमाफियों द्वारा जानलेवा हमला कर दलित परिवार की जमीन हड़पने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस-डॉ. श्रीनिवास महावर
विश्व धरोहर दिवस पर “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण” जागरूकता शिविर आयोजित
नियमित अध्ययन के साथ जेईई मेन्स में सफलता—पलक जाजोदिया ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube